फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर में मिला सिपाही के बेटे का शव

Sun, 20 Sep 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर की आवास विकास कालोनी में सिपाही के बेटे की संदिग्ध हालात मेें मौत हो गई। घर से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भीतर से बंद दरवाजे को तोड़कर देखा तो शव चारपाई पर पड़ा था।
विज्ञापन


बीघापुर थानाक्षेत्र के ऊंचगांव सानी के मूल निवसी रमेश प्रकाश मौजूदा समय में औरैया कोतवाली में तैनात हैं। यहां शहर की आवास विकास कालोनी में उनके निजी मकान में इकलौता बेटा सुधीर कुमार  (25) रहता था और ऑटो चलवाता था। करीब एक महीने से उसकी मां रामादेवी औरैया में थीं।

इधर घर पर अकेला रह रहा सुधीर दो दिनों से घर से नहीं निकला। रविवार सुबह घर से दुर्गंध आने लगी तो आसपास के लोगों ने उसके परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस भीतर से बंद दरवाजे की कुंड़ी तोड़कर कमरे में दाखिल हुए तो सुधीर का शव चारपाई पर पड़ा था। पास में ही एक कीटनाशक दवा की डिब्बी और एक शराब की खाली बोतल भी पड़ी थी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही घटना की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें