फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही को पीटा, थाने में भी की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज(उन्नाव)। जिला मुख्यालय से सरकारी काम निपटाकर अजगैन कोतवाली जा रहे सिपाही से टेंपो में आगे बैठने को लेकर केवाना गांव के दो लोगों से कहासुनी हो गई। युवकों ने फोन कर परिवार के लोगों को बुलाकर रास्ते में जगदीशपुर के पास सिपाही को टेंपो से खींचकर पीटा।
विज्ञापन

सिपाही की सूचना पर पहुंचे दरोगा ने अन्य सिपाहियों की मदद से एक को पकड़ लिया और कोतवाली लेकर चले गए। जानकारी गांव पहुंची तो 20-25 की संख्या में गांव के लोग कोतवाली अजगैन पहुंच गए और वहां भी सिपाही से अभद्रता की। पुलिस ने सभी को दौड़ाया तो कोतवाली से लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। अजगैन कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि थाना के बाहर लोग पहुंचे थे। तीन को हिरासत में लिया गया है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें