फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ठेकेदार के घर से हुई चोरी के खुलासे में लगी एसओजी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। आदर्शनगर मोहल्ले में ठेकेदार के घर से पांच दिन पहले हुई लाखों की चोरी की घटना का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी को भी लगाया गया है। पुलिस ने आसपास और सड़क तक लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की है लेकिन अभी तक कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के आदर्शनगर मोहल्ला निवासी ठेकेदार नागेंद्र तिवारी के बंद घर को 24 जनवरी की रात चोरों ने निशाना बनाया था। गेट का ताला तोड़ घर के अंदर दाखिल हुए चोरों ने दरवाजों में लगी लॉक न तोड़ पाने से खिड़की में लगा टफन ग्लॉस तोड़कर कमरों के अंदर घुसे थे। अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी 90 हजार की नकदी और परिवार के पांच सदस्यों के 19.10 लाख के जेवर पार कर दिए थे।
गुरुवार को नागेंद्र जब घर आए तो ताला टूटा देखकर पुलिस को सूचना दी थी। घटना के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस के साथ अस्पताल चौकी प्रभारी और एसओजी को लगाया गया है। पुलिस ने पीड़ित के घर से सड़क तक लगे सीसीटीवी चेक किए लेकिन अभी तक कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी है। कोतवाल पीके मिश्र ने बताया कि चोरी के खुलासे के प्रयास जारी हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें