पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मां की मौत से बेटे रमेश, अवधेश, महेश, उमेश और बेटी सरोज सहित पूरा परिवार बेहाल है। पति गुरुप्रसाद की छह महीने पहले बीमारी से मौत हो चुकी है।
उन्नाव जिले में आसीवन थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी राजश्री (58) बुधवार को घर की सफाई कर रही थी। तभी उसे सांप ने डस लिया था। परिजन पूरे दिन उसकी इस गांव से उस गांव झाड़फूक कराते रहे। देर शाम तक उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ ।
विज्ञापन
इस पर परिजन मियागंज सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मां की मौत से बेटे रमेश, अवधेश, महेश, उमेश और बेटी सरोज सहित पूरा परिवार बेहाल है। पति गुरुप्रसाद की छह महीने पहले बीमारी से मौत हो चुकी है।