फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Accident: वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, गांव लौटते समय हुआ हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Fri, 04 Aug 2023 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बदौसा इंस्पेक्टर विजय कुशवाहा ने बताया कि वाहन की जानकारी नहीं हो सकी है। सड़क हादसे का मामला है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में सब्जी लेकर वापस घर लौट रहे मजदूर को वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यूपी-112 पुलिस ने चौकीदार के माध्यम से मजदूर की शिनाख्त कराई। तब परिजनों को जानकारी हो सकी। बदौसा थाना क्षेत्र के शाहपुर सानी गांव निवासी पप्पू वर्मा (30) बुधवार की देर शाम ओरन कस्बे में सब्जी लेने गया था।

विज्ञापन

वहां से पैदल गांव लौट रहा था। बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन-सिंहपुर मार्ग पर किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके सिर और पैर में चोटें थीं। यूपी-112 पुलिस ने सड़क पर शव पड़ा देखा तो चौकीदार के माध्यम से उसकी शिनाख्त कराई। पिता कल्लू वर्मा ने बताया कि पप्पू मजदूरी करता था।
घर में उसकी पत्नी गुड़िया, दो पुत्र व एक पुत्री है। घर से वह सब्जी लेने के लिए ओरन गया था। लौटते समय यह हादसा हो गया। बदौसा इंस्पेक्टर विजय कुशवाहा ने बताया कि वाहन की जानकारी नहीं हो सकी है। सड़क हादसे का मामला है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें