फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मेहंदी रस्म के दौरान निकला सांप, पकड़ने की कोशिश में युवक को डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। अजगैन कस्बे में बुधवार रात मांगलिक कार्यक्रम के दौरान सांप निकलने से अफरा तफरी मच गई। नशे में मौजूद एक युवक ने सांप को पकड़कर बाहर फेंकने का प्रयास किया तभी उसने डस लिया। परिजन उसे अस्पतालों में लेकर भटकते रहे। बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ के निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अजगैन कस्बे में एक घर पर लड़के की मेहंदी की रस्म चल रही थी। डीजे की धुन पर लोग नाच रहे थे। इस दौरान पड़ोसी अर्जुन कश्यप (32) भी नशे की हालत में कार्यक्रम में पहुंचकर डांस करने लगा। तभी कार्यक्रम स्थल के पास अचानक सांप निकल आया। सांप देखते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और सभी दूर हट गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नशे में होने के कारण अर्जुन ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को पकड़ लिया और बाहर फेंकने लगा। इस दौरान सांप ने उसे डस लिया। परिजन उसे पहले सीएचसी फिर जिला अस्पताल ले गए। हालत में सुधार देखकर उसे घर ले आए। बृहस्पतिवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर लखनऊ के निजी अस्पताल ले गए वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मां गीता ने बताया कि अर्जुन राजमिस्त्री थे। तीन भाइयों व चार बहनों में सबसे बड़ा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें