फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लाटर हाउस में आग लगने से अफरातफरी, बाल-बाल बचे श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक/उन्नाव। दही चौकी औद्योगिक एरिया स्थित एओवी स्लाटर हाउस में कूलिंग एरिया में सोमवार शाम इलेक्ट्रिक पैनल में शार्ट-सर्किट से आग लग गई। ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देख कर्मियों में अफरातफरी मच गई। अमोनिया टैंक के पास खड़े लोगों ने भागकर जान बचाई। सूचना पर अगिभनशमन अधिकारी ने दमकल वाहनों के अलावा स्लाटर हाउस में लगे फायर सेफ्टी सिस्टम की मदद से लगभग आधा घंटा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से कई बिजली पैनल और कूलिंग मशीन के पाइप और कुछ मशीनों समेत लाखों कीमत का सामान जल गया।
विज्ञापन

घटना शाम लगभग 4 बजे हुई। दही चौकी अद्यौगिक एरिया साइड वन में संचालित एओवी स्लाटर हाउस में अचानक धुआं और आग की ऊंची लपटें देख कर्मियों में हड़कंप मच गया। अफरातफरी के बीच घटना की जानकारी स्लाटर हाउस के मैनेजर मो. शहनुल के अलावा दमकल को दी गई। मौके पर पहुंचे अगिभनशमन अधिकारी शिवदरश प्रसाद ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगिभनशमन अधिकारी शिवदरश प्रसाद ने बताया कि स्लाटर हाउस के कूलिंग एरिया में अमोनिया रिसीवर टैंक के कंट्रोलिंग पॉवर के इलेक्ट्रिक पैनल में शार्ट-सर्किट होने से आग लगी। सूचना पर 10 मिनट के अंतराल में मौके पर पहुंचकर करीब आधा घंटे में आग को बुझा लिया गया। बताया कि आग से बिजली पैनल, कूलिंग मशीन के पाइप के अलावा कुछ मशीने आग की चपेट में आकर जली है। उन्होंने 10 लाख के अधिक की क्षति का आकलन किए जाने की बात कही है।
एफएसओ शिवदरश प्रसाद ने बताया कि आग लगने से अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। जिससे वहां मौजूद लोगों को सांस लेने में दिक्कत शुरू हो गई। आनन-फानन में सभी को उस स्थान से हटाकर हाईप्रेशर से पानी का छिड़काव कर अमोनिया गैस के प्रभाव को नष्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें