फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड के हमले से छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर(उन्नाव)। थानाक्षेत्र के संदोही नगर में गुरुवार सुबह सांड़ ने छह लोगों को सींग मारकर घायल कर दिया। घायलों में तीन लोगों को परिजन इलाज के लिए जिला व निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह संदोही नगर में एक सांड़ ने घर के बाहर निजी कार्य कर रही सरोजनी देवी (58), रवी विश्वकर्मा(50) व विजय कुमार पर हमला बोलकर घायल कर दिया। परिजन इलाज के लिए जिला व निजी अस्पताल ले गए। सांड़ ने राजीव सिंह (47), सोमू (20) व प्रेम यादव (48) को भी घायल कर दिया। इन घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि मामले की जानकारी हुई है। सांड़ को पकड़वाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि नगर पंचायत में कान्हा गोशाला का 1.65 करोड़ की लागत से निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें