फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए छह नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बार एसोसिएशन उन्नाव की नामांकन प्रक्रिया में अध्यक्ष सहित 10 पदों के लिए पर्चे दाखिल हुए। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के चेयरमैन बालकृष्ण बाजपेयी व चुनाव अधिकारी प्रकाश कुमार निगम के साथ सदस्य हरिशंकर सिंह चौहान, विजय कुमार आदि ने नामांकन पत्र लिए। अध्यक्ष पद के लिए गिरीश कुमार मिश्र, महेंद्र बहादुर सिंह, नरेंद्र कुमार अवस्थी, राम किशोर पाल, राम कुमार दिनवार व सुशील कुमार शुक्ल ने नामांकन कराया। महामंत्री पद के लिए अनुज कुमार बाजपेयी, आनंद कुमार सिंह उर्फ बूटा सिंह, गुलाब सिंह, हरिशरण सिंह पटेल, राहुल सिंह यादव, सौरभ शुक्ला व सिद्धांत अवस्थी ने पर्चा भरा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नामांकन कराने वालों में धरमंगल सिंह, दिलीप कुमार शुक्ला, प्रकाश कुमार श्रीवास्तव शामिल रहे। उपाध्यक्ष पद के लिए अतीक खान, ज्योत्सना, देवेश कुमार शुक्ल, ज्ञान शंकर मिश्रा, प्रतिभा वर्मा, उदयवीर सिंह व उमेश कुमार यादव ने नामांकन कराया।
विज्ञापन

अतिरिक्त कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए आकाश कश्यप, अमित कुमार सैनी, कृष्ण गोपाल शुक्ला, रश्मि सिंह सेंगर व सतीश कुमार ने पर्चा जमा किया। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार यादव, ज्योति, प्रदीप कुमार शुक्ल, रवींद्र पाल सिंह, विनीत जयसवाल ने नामांकन कराया। इसके साथ ही संयुक्त मंत्री प्रशासन, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय, वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी व कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी पद के लिए भी नामांकन हुए। चेयरमैन बालकृष्ण बाजपेयी ने बताया कि मतदान 24 फरवरी व मतगणना 25 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें