फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नवा: जिले में दो भाइयों सहित छह कोरोना संक्रमित और मिले, संख्या हुई 22

विज्ञापन
मियांगज के सहबसी गांव में कोरोना संक्रमित मिलने पर पसरा सनाटा। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
हसनगंज/बीघापुर(उन्नाव) में सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट 6 प्रवासी श्रमिकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें दो सगे भाई हैं। सभी को एंबुलेंस से बिछिया के कोविड एलवन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 22 हो गई है। इनमें 20 प्रवासी हैं। अब तक एक की मौत व चार ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

हसनगंज तहसील के सहबसी गांव में तीन सगे भाई सहित पांच लोग 15 मई को मुंबई से वापस लौटे थे। सभी को गांव के बाहर प्राइमरी स्कूल में ग्राम प्रधान ने क्वारंटीन कराया था। इसमें एक युवक को बुखार आने पर 16 मई को सरस्वती मेडिकल कॉलेज भेजा गया था।
20 मई को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तीन भाइयों के साथ एक किशोरी को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कर दिया गया था। इसमें दो सगे भाइयों की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है। तहसीलदार उपेंद्र यादव ने बताया कि गांव में सैनिटाइजेशन का काम हो चुका है। गांव को जोड़ने वाले तीन रास्ते पहले से ही सील हैं।
विज्ञापन

इसी हसनगंज तहसील क्षेत्र के गांव निंदेमऊ निवासी युवक गांव के एक ही परिवार के पांच लोगों के साथ 17 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उन्नाव आया था। यह सभी मुंबई में एक फैक्टरी में काम करते थे। सभी को कुंवर रामभरोसे डिग्री कॉलेज मेंक्वारंटीन किया गया था। 18 मई को सभी की दोबारा जांच हुई। जिसमें युवक को बुखार होने पर सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया गया था।
20 मई को युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वापस लौटे पांचों को आइसोलेट कराते हुए सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। सीओ कृपाशंकर सिंह ने बताया कि एक किमी क्षेत्र को हॉटस्पॉट पहले से घोषित किया जा चुका है।
बीघापुर तहसील के नंदुलनखेड़ा निवासी सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट तीन युवकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह सभी 14 मई को मुंबई से ट्रक से वापस लौटे थे। इनके साथ लौटे कानपुर के एक युवक की रिपोर्ट 19 मई के पॉजिटिव आने के बाद दो गांवों पिपरिहा व नंदुलनखेड़ा के 6 लोगों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया गया था।
सैंपल जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में नंदुलनखेड़ा निवासी तीन युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एसडीएम कृपाशंकर ने बताया कि पूरे गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर आवागमन प्रतिबंधित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें