फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से ठप है ओवरहेड टैंकों का निर्माण

Fri, 20 May 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
असोहा के पाठकपुर का निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र के पाठकपुर और बिछिया के पड़री खुर्द में ओवरहेड टैंकों का निर्माण छह महीने से बंद है। इससे इन इलाके के लोगों को पेयजल संकट से अभी और जूझना पड़ेगा।  विभागीय अधिकारी ठेकेदार को नोटिस देकर काम शुरू कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


असोहा ब्लॉक के पाठकपुर व बिछिया की पड़री खुर्द ग्राम पंचायत में लगभग 40.40 लाख रुपये की लागत से जल निगम की निर्माण खंड इकाई की ओर से ओवरहेड टैंकों का निर्माण कराया जा रहा है। इन ग्राम पंचायतों में लगभग एक वर्ष पहले बोरिंग के बाद ओवरहेड टैंकों का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। निर्माण  करा रही फेस इंजीनियरिंग के ठेकेदारों ने दोनों ही स्थानों पर छह माह से ओवरहेड टैंकों का निर्माण  बंद करा दिया है। इससे ग्रामीणों की शुद्ध पेयजल मिलने की उम्मीद  टूट रही है।


पाठकपुर के प्रधान पति धर्मेंद्र त्रिपाठी ने बताया की गांव में पानी की समस्या गंभीर हो चुकी है। ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू होने से उम्मीद जगी थी। अब काम ठप है। पड़री खुर्द के प्रधान प्रतिनिधि दीपक त्रिवेदी ने बताया की काम बंद होने से लोग  विभागीय अधिकारियों को कोस रहे हैं। गांव के संजय द्विवेदी, सतीश अगिभनहोत्री, सुरेंद्र रावत, अभिषेक त्रिवेदी, राजेश, सुनील, दिनेश मिश्रा  ने जल्द टैंकों का निर्माण कार्य शुरू कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन



 जल निगम निर्माण खंड के जेई गौरीशंकर शुक्ला ने बताया कि निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को कार्य शुरू कराने के लिए दो बार नोटिस भेजा जा चुका है। जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा। इसकी जानकारी भी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें