फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जवाबी कीर्तन में गायकों ने श्रोताओं को बांधे रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-5-कीर्तन गाती मध्यप्रदेश की दुर्गेश नंदनी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन


-लहरू गांव में आयोजन, मध्यप्रदेश व बुंदेलखंड के कीर्तनकारों का सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी

औरास। क्षेत्र के लहरू गांव में शनिवार रात आयोजित जवाबी कीर्तन में मध्यप्रदेश की दुर्गेश नंदनी और बुंदेलखंड के मुकेश मृदुल के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।
लहरू गांव में मेले के साथ जवाबी कीर्तन का आयोजन किया गया। मेला कमेटी के कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मध्यप्रदेश व बुंदेलखंड से आए कीर्तनकार व उनके सहयोगियों का सम्मान किया।
दुर्गेश नंदनी ने गणेश स्तुति व मां सरस्वती वंदना ‘सात सुरों का सरगम मैं पेश करूं मां’ व ‘दीन दुखी हूं माता, कर जोड़ करके तेरा करता हूं वंदन’ गाकर फिल्मी अंदाज में जवाबी कीर्तन की शुरुआत की। दुर्गेश नंदिनी के सवाली कीर्तन का जवाब मुकेश मृदुल ने फिल्मी धुनों पर पौराणिक कथाओं पर आधारित कीर्तन गाकर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों कलाकारों ने सुबह करीब छह बजे तक ऐतिहासिक, धार्मिक, सामाजिक पहलुओं पर फिल्मी धुनों पर कीर्तन व गीत सुनाकर श्रोताओं को आनंदित किया। अंत में निर्णायक मंडल में शामिल समाजसेवी गिरजा शंकर, राजेश कुमार, संदीप कुमार, विपिन यादव ने दोनों कलाकारों की सराहना की और संयुक्त विजेता घोषित कर सम्मानित किया। यहां आलोक कुमार, मिलाप यादव, बलवीर, राजकरन, सोनू यादव, राजकिशोर, अवधेश पाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें