बेहटामुजावर। नेपाल में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय की छात्रा श्रेष्ठी अवस्थी ने गोल्ड मेडल जीता है।
बांगरमऊ स्थित श्री विश्वभरदयालु त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय की बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा श्रेष्ठी अवस्थी ने 15-19 अप्रैल के बीच हुई इंडो-नेपाल चैंपियनशिप ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। वहां अच्छा प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल करने के साथ गोल्ड मेडल जीता है। छात्रा कक्षा नौ से ताइक्वांडो खेल में प्रतिभाग कर रही हैं। छात्रा की इस सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत दुबे सहित अन्य शिक्षकों ने प्रसन्नता हासिल की है।
उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिवार के लिए यह गौरव का विषय है। छात्रा की इस सफलता पर महाविद्यालय की ओर से श्रेष्ठी को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक से मिलकर सम्मान और प्रशिक्षण के लिए आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक डाॅ. नलिन कुमार सिंह, डॉ. नवनीत कौर, डॉ. मनीषा बाजपेई, डॉ. रजनीश कुमार सिंह, डॉ. अरविंद कुमार, अमित कुमार, विनीत कुमार, डॉ. अनुराग रावत, डॉ. कुलदीप कुमार शुक्ला, डॉ. दयानंद मिश्र सहित अन्य शिक्षकों में हर्ष है।