फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षित बेरोजगारों को आज मिलेगा रोजगार का अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सेवायोजन कार्यालय में आज रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें तीन कंपनियां शामिल होंगी। इनके पदाधिकारी 206 पदों के लिए युवाओं का साक्षात्कार लेकर उनकी योग्यता परखेंगे।
विज्ञापन

जिला रोजगार सहायता अधिकारी गौतम प्रसाद ने बताया कि बुधवार को रोजगार मेले में ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स एंड आयुर्वेदिक प्राइवेट लिमिटेड क्लस्टर हेड पद के लिए भर्तियां करेगी। इसके अलावा पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड वेलनेस एडवाइजरों की भर्ती करेगी। कॉर्टिनोवास केमिकल और फर्टिलाइजर्स कंपनी बिक्री प्रतिनिधि के लिए साक्षात्कार लेगी।
मेले में हाईस्कूल, इंटर, स्नातक और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित युवाओं को 8000 से 15000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग का पंजीयन कार्ड व बायोडाटा जिला सेवायोजन कार्यालय में जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें