फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में शार्ट-सर्किट से आग, वृद्धा जिंदा जली

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव के गंजमुरादाबाद में उन्नाव-हरदोई मार्ग पर कस्बा के मोहल्ला अहिराना में पुलिस चौकी के ठीक सामने एक घर में शार्ट-सर्किट से आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता, घर के अंदर अकेले सो रही 99 वर्षीय वृद्धा की जलकर मौत हो गई। गमगीन माहौल के बीच शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बिना शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला अहिराना में पुलिस चौकी के ठीक सामने स्व. गुलाब सिंह का मकान है। मकान से कुछ दूरी पर उसकी मार्केट बनी है। जिसकी देखरेख उनके पुत्र राणा सिंह करते हैं। उनके दूसरे पुत्र अधिवक्ता अमर सिंह पास के दूसरे मकान में रहते हैं। जबकि उनके तीसरे पुत्र नाहर सिंह हरदोई में रहते हैं।
गुरुवार को राना सिंह अपनी 100 वर्षीय वयोवृद्ध मां चंद्रावती को कमरे में लिटाकर और कमरे में रूम हीटर लगाकर कमरे में ताला लगाकर मार्केट सोने चले गए। देर रात शार्ट-सर्किट से अचानक कमरे में आग लग गई। तेज धुआं उठने पर पड़ोसियों ने राणा सिंह को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

पड़ोसियों की मदद से राणा जब तक आग पर काबू पा मां चंद्रावती को बचाने की कोशिश करता वह आग में जिंदा जल गईं। रात लगभग 1 बजे आग पर काबू पाया जा सका। चंद्रावती की मौत से परिवार में कोहराम मचा रहा। पुलिस के पहुंचने पर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें