फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Suicide: घर में फंदे से लटका मिला दुकानदार का शव, आत्महत्या के कारण अज्ञात, मोबाइल की होगी जांच

Tue, 30 May 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

कोतवाल पवन सोनकर ने बताया कि परिजन आत्महत्या के पीछे कोई ठोस वजह नहीं बता सके। मृतक की पत्नी से बात करने के साथ मोबाइल की जांच होगी। उसके बाद ही कुछ निकलकर आएगा।
विज्ञापन
फंदा लगाया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के सफीपुर में दुकानदार का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिला। घटना के समय पत्नी मायके में थी। सुबह परिजनों ने शव देखा तो बेहाल हो गए। पुलिस ने मृतक के मोबाइल व अन्य बिंदुओं पर जांच शुरू की है। कस्बे के मोहल्ला बबरअली खेड़ा निवासी रघुराज ने बताया कि बेटा आदित्य (25) की घर के कुछ दूरी पर जूते की दुकान है।

विज्ञापन

सोमवार रात वह दुकान से घर आया। खाना खाने के बाद सोने के लिए दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सोने चला गया। मंगलवार सुबह जब वह काफी देर तक नीचे नहीं उतरा तो ऊपर पहुंचा। वहां पंखे पर साड़ी के फंदे से शव लटक रहा था। बेटे का शव देख अन्य परिजनों को जानकारी दी।
पिता के मुताबिक आदित्य का 18 अप्रैल 2022 को आसीवन थानाक्षेत्र के गांव बनौती निवासी मंजू के साथ विवाह हुआ था। बुधवार को वह भाई की गोदभराई में शामिल होने मायके गई थी। बेटे की मौत से मां शांती, बड़ा भाई अमित, छोटी बहन कंचन बेहाल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। कोतवाल पवन सोनकर ने बताया कि परिजन आत्महत्या के पीछे कोई ठोस वजह नहीं बता सके। मृतक की पत्नी से बात करने के साथ मोबाइल की जांच होगी। उसके बाद ही कुछ निकलकर आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें