फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में आग से 20 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। एक रेडीमेड कपड़े की दुकान में सोमवार रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। लपटें देख आसपास के लोगों ने दुकानस्वामी और पुलिस को सूचना दी। घंटाें मशक्कत के बाद दमकल जवानाें ने आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकान स्वामी के अनुसार बीस लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग के किनारे हिमांशू शुक्ल की रेडीमेड कपड़े की दुकान है। सोमवार रात लगभग दो बजे दुकान के अंदर से धुआं निकलता देख आसपास के लोग बाहर आए तो आग लगने की जानकारी हुई। लोगों ने दुकान मालिक हिमांशु और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची दमकल ने पुलिस व आसपास के लोगाें की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। मंगलवार सुबह चार बजे आग पर काबू पाया जा सका। दुकान स्वामी सामान जला देख बदहवास हो गया। उसने बताया कि वह मूल रूप से भगवंतनगर का रहने वाला है। सोमवार को साप्ताहिक बंदी के कारण वह गांव चला गया था। आग लगने की सूचना पर वह लौटकर आया। उसने शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताते हुए 20 लाख के नुकसान की बात कही है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें