फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदे आजम की जयंती धूमधाम से मनाई

Sat, 07 Jan 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
आल्हा गायन प्रस्तुत करती नैना गौतम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अचलगंज। शहीदे आजम चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ बदरका में उनकी 111वीं जयंती समारोह का रंगारंग शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष संगीत सेंगर ने किया। साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से लगाए गए बाल मेले व विकास प्रदर्शनियों का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहीदे आजम चंद्रशेखर आजाद की पावन जन्मभूमि पर हम लोग भी जन्मे हैं यह सोचकर हम सभी को गौरवान्वित महसूस करना चाहिए। अध्यक्षता पूर्व बार अध्यक्ष कमला शंकर अवस्थी व संचालन शारदा प्रसाद शुक्ल ने किया। इसके अलावा शिक्षक संघ के अध्यक्ष बृजेश पांडेय, प्रदीप सिंह, डा. रचना सिंह, धनवंतरि देव गुप्त, सपा के पूर्व जिला सचिव उदयराज यादव, अनुपम मिश्र, अमित शुक्ल, रमाकांत मिश्र, सोनू अवस्थी, शंभू शुक्ल भी मौजूद रहे। अंत में ट्रस्ट के महामंत्री राजेश शुक्ल व ईश्वर चंद्र शुक्ल ने अतिथियों व आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से लगाए गए बालमेले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर ने दीप जला व स्काउट गाइड का झंडा फहराकर किया। इसमें एक दर्जन से अधिक विद्यालयों के बच्चों ने भाग लेते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, जल निगम, कृषि, खादी ग्रामोद्योग विभाग सहित विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं ने प्रदर्शनी लगाकर लोगों को अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें