फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लोग बने महादानी

Sun, 14 Jun 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल में ब्लड डोनेशन कैंप में सात लोग रक्तदान कर महादानी बने। करीब एक दर्जन लोगों ने पंजीकरण भी कराया।
विज्ञापन


कैंप का शुभारंभ एसीजेएम अनिल कुमार ने फीता काटकर किया और खुद भी रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान करने से रक्तदाता को कोई दिक्कत नहीं आती है। रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए।

 सीएमएस डॉ. एसपी चौधरी ने कहा कि 18-60 साल की उम्र का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। उसका वजन 50 किलो से कम नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही उसके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा (12.5 ग्राम) होनी अनिवार्य है। एक बार डोनेशन करने के बाद तीन माह से पहले ब्लड नहीं डोनेट कर सकते हैं।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे से शुरू हुए रक्तदान शिविर में बंधूहार निवासी अजय श्रीवास्तव, आदर्श नगर निवासी अमित बाजपेई, उप जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. अजय कुमार मिश्रा, अनुराग मिश्रा, कृष्ण गोपाल द्विवेदी ने रक्तदान किया। इसके अलावा राम गोपाल तिवारी, नीरज तिवारी व प्रकाश तिवारी ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। कुछ ने अपने मोबाइल नंबर दर्ज कराए, ताकि जरूरत पर उनसे रक्त लिया जा सके। रक्तदान शिविर में महादानियों के लिए फल व जूस की व्यवस्था अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के जिलाध्यक्ष अखिलेश अवस्थी की ओर से की गई थी। इसके साथ ही मानवाधिकार संरक्षण संस्था की ओर से सभी रक्तदाताओं व ब्लड बैंक सहयोगियों और स्टाफ को उपहार भी भेंट किए गए।

इसके अलावा फिजीशियन डॉ. एसके पांडेय, पैथोलॉजिस्ट डॉ. एके सचान, अनिल कुमार, शशिप्रभा, नीरज सिंह व स्वाति आदि ने भी सहयोग किया। वहीं रक्तदान के लिए पहुंचे कई लोगों की स्वास्थ्य जांच में ब्लड प्रेशर व सुगर बढ़ा मिला जिस पर उन्हें रक्तदान करने से मना कर दिया।

यह लोग मन मसोसकर लौट गए। हालांकि उन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन करा दिया है और भविष्य में जरूरत पड़ने पर रक्त देने का आश्वासन दिया। इस दौरान सुबोध अस्थाना, अशोक चौधरी, रामजी शुक्ल, अमित तिवारी, डीएन दुबे, मनीष सेंगर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें