संवाद न्यूज एजेंसी
सफीपुर। अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में भाई-बहन सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। तीन की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर गांव निवासी पिंकू (30), पत्नी सोनम (27), बेटा आदित्य (4), बेटी तृश्रा (5) और बांगरमऊ के कटरा मोहल्ला निवासी रेखा (39) ई-रिक्शा में बैठकर बांगरमऊ जा रहे थे। रिक्शा सराय सकहन निवासी चालक राशिद (52) चला रहा था। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर मंगलवार को फलमंडी के पास ई-रिक्शा में ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में ई-रिक्शा चालक सहित उसमें बैठे सभी लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। जिसमें चालक राशिद के साथ रेखा और पिंकू की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दूसरी घटना में छूही निवासी घनश्याम का पुत्र सनेही (22 ) बाइक से सफीपुर आ रहा था। एक कोल्ड स्टोर के पास सामने से आए ट्रक की टक्कर से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।