फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस लेन बनी तालाब

Tue, 18 Aug 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। नेशनल हाइवे का नाम सुनते ही आम आदमी के दिमाग में चिकनी, सपाट व बिना गड्ढों की सड़क का अहसास होने लगता है। लेकिन उन्नाव स्थित बाईपास पर नेशनल हाइवे की सर्विस लेन किसी गांव के तालाब की याद दिलाती है। यहां पर बीच रोड पर दो से तीन फिट गहरा एक गड्ढा बन गया है जो हल्की सी बारिश पर तालाब का रूप ले लेता है। यहां से वाहन निकालने में लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन


लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर राहगीरों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी इस मार्ग पर रायबरेली क्रासिंग पर बन रहे आरओबी की मरम्मत का काम पूरी तरह से हो भी नहीं पाया था कि इसकी सर्विस लेन टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है।

हालात ये हैं कि उन्नाव बाईपास के पास स्थित सड़क पर रोड के दोनों छोर पर दो से तीन फिर गहरा गड्ढा बन गया है। जब तक यह सूखा रहता है तब तक तो वाहन हिचकोले खाते हुए निकल जाते हैं लेकिन बारिश के बाद पानी से लबालब हो जाता है। वाहन सवारों को इसकी गहराई व गड्ढों का अंदाजा न लगने से अपना वाहन ले जाने में परेशानी होती है। हाइवे पर इस समस्या की ओर कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


इस बारे में आरओबी की मरम्मत की जिम्मेदार निर्माण कंपनी गंगोत्री इंटरप्राइजेज के सुपरवाइजर आरके गुप्ता ने बताया कि अभी आरओबी का कार्य हो रहा है। इस कार्य के पूरा होने के बाद सर्विस लेन का काम शुरू करवाया जाएगा। अभी करीब एक माह का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें