उन्नाव। सर्वर डाउन होने के कारण एआरटीओ कार्यालय में नेट संबंधी कोई भी काम नहीं हो पाया। सुबह लाइन में लगे आवेदक दोपहर तक सर्वर आने का इंतजार करते रहे लेकिन जब सर्वर नहीं आया तो वह लौट गए।
बुधवार को एआरटीओ कार्यालय में सुबह दस बजे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, रजिस्ट्रेशन फीस कटाने वालों की भीड़ लगी हुई थी। सुबह दस बजे से ग्यारह बजे तक तो सर्वर चलता रहा और आवेदकों के काम होते रहे। उसके बाद अचानक सर्वर ठप हो गया।
अंदर बैठे कर्मचारियों ने सर्वर चले से काम न होने की बात कहकर खिड़की का दरवाजा बंद कर लिया। इस पर आवेदकों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। आवेदकों का हंगामा देख बाद में खिड़की तो खोली गई लेकिन काम उसके बाद भी नहीं हो पाया। बाद में आवेदक निराश होकर घर लौट गए।