फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल वितरण में दूसरे दिन भी सर्वर बना बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो नि:शुल्क चावल देने की व्यवस्था दूसरे दिन भी रफ्तार नहीं पकड़ सकी। ई-पॉस मशीन में सर्वर कनेक्टिविटी न होने से कार्डधारक घंटों दुकान पर बैठकर अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। सुबह से शाम तक मात्र 88 हजार कार्डधारकों को ही चावल का वितरण किया जा सका। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुधाकर सिंह ने बताया कि सर्वर कनेक्टिविटी की समस्या प्रदेशस्तर पर है। इससेे वितरण प्रभावित हुआ। दो दिन में 146684 कार्डधारकों को चावल का वितरण हो सका है। जबकि 578956 कार्डधारकों को 26 अप्रैल तक वितरण किया जाना है।
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, उपभोक्ताओं को मुफ्त चावल वितरण कोटेदारों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। कोटे की दुकानों के बाहर एक-एक मीटर पर बनाए गए गोलों में न बैठकर कार्डधारक सोशल डिस्टेसिंग की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं।
बीघापुर संवाददाता के अनुसार, दूसरे दिन वितरण केंद्रों पर लंबी लाइनें लग गई और कोटेदार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने में नाकाम रहे। नायब तहसीलदार सुदीप तिवारी ने नगर पंचायत बीघापुर, भगवंतनगर व गांव सभा सराय मनिहार, पाटन पहुंचकर कोटेदारों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न कराने के लिए जमकर लताड़ लगाई। कहा कि यदि कोई सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करता है तो ऐसा करने वाले को वितरण न करें और उसके विरुद्ध मामला पंजीकृत कराएं। उन्होंने कोटेदारों के बाट माप की भी जांच की। नायब तहसीलदार ने बताया कि नगर पंचायत बीघापुर में बिहारी लाल तिवारी कोटेदार के यहां काफ ी संख्या में भीड़ जुटी हुई थी उन्हें भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि नियम विरुद्ध होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सफ ीपुर में कोटेदारों को सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा। सुबह से ही सर्वर कनेक्टिविटी न आने से कस्बे की बुधाना देवी, श्याम चंद्र गुप्ता व आनंद आदि की दुकानों में कोटेदार चावल का वितरण नहीं कर सका। श्यामचंद्र गुप्ता व अदीउलरहमान की दुकान में नोडल अधिकारी नहीं पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्र के देवगनमऊ में धर्मेंद्र कुमार की दुकान में वितरण शुरू होते ही सर्वर व मशीन की बैटरी में खराबी आ गई। पूर्ति निरीक्षक को सूचना दी गई। दोपहर बाद मशीन की बैटरी बदलने पर चावल का वितरण शुरू हो सका। क्षेत्र के मऊमंसूरपुर गांव में राशन वितरण न होने की सूचना पर तहसीलदार रश्मि सिंह ने दुकान का औचक निरीक्षण किया तो सर्वर कनेक्टिविटी न होने की समस्या मिली। नोडल अधिकारी शिवांक शुक्ला अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें