फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: परीक्षा में सर्वर बना बाधा, स्कैन नहीं हो पाई ओएमआर शीट

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास/पुरवा। निपुण एसेसमेंट टेस्ट (एनएटी) के तहत मंगलवार को कक्षा चार से आठ तक के छात्रों की परीक्षा ओएमआर शीट पर कराई गई। टेस्ट के बाद सर्वर न होने के कारण ओएमआर शीट की स्कैनिंग के लिए शिक्षक व शिक्षिकाएं परेशान रहे।
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर के मूल्यांकन के लिए पिछले सत्र फरवरी माह में निपुण एसेसमेंट कराया गया था। चालू सत्र में कक्षा एक से तीन तक के बच्चों की परीक्षा 11 सितंबर और चार से आठ तक के बच्चों की परीक्षा 12 सितंबर को कराए जाने की योजना बनाई थी। 11 सितंबर को विशेष कारण वश कक्षा एक से तीन तक के बच्चों की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। जो अब 15 सिंतबर को कराई जाएगी। मंगलवार को कक्षा चार से कक्षा आठ तक के बच्चों की परीक्षा ओएमआर शीट पर कराई गई। जब ओएमआर शीट की स्कैनिंग का समय आया तो सर्वर धड़ाम होने से प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। शिक्षक एक दूसरे से फोन कर जानकारी लेते रहे। प्राथमिक विद्यालय अहमदपुर कासिमपुर के प्रधान शिक्षक उमेश चंद्र कनौजिया, रामपुर गढ़ौवा के प्रदीप वर्मा, जमालनगर के अजय गंगवार आदि ने बताया कि सुबह से ही सर्वर ठप होने से शीट को स्कैन करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

वहीं पुरवा ब्लॉक के 148 परिषदीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा आवासीय विद्यालय गढ़ाकोला में परीक्षा कराई गई। ब्लॉक के सभी एकेडमिक रिसोर्स पर्सन सचल दल के रूप में भ्रमण करते रहे। सीडीओ ने पुरवा ब्लॉक में नोडल के रूप में जिला उद्यान अधिकारी को नामित किया था। परीक्षा में लगभग 90 फीसदी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें