फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शहर में निर्धारित सात रूटों पर ही चलेंगे ई-रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर मजिस्ट्रेट अरुण तिवारी के निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन ने ई-रिक्शा के रूट निर्धारित कर दिए हैं। मंगलवार को पालिका कर्मियों ने शहर में संचालित ई रिक्शा में नंबर डाले।
विज्ञापन

शहर में लगभग सात हजार ई रिक्शा संचालित हैं। रिक्शा चालक आए दिन सवारियां भरने के लिए सड़क पर आड़े-तिरछे रिक्शा लगा देते हैं। इससे यातायात बाधित होने के साथ जाम की समस्या उत्पन्न होती है। नगर मजिस्ट्रेट अरुण मणि तिवारी के निर्देश के बाद नगर पालिका ने शहर में ई रिक्शों के सात रूट निर्धारित किए। मंगलवार को कर निरीक्षक दिवाकर शुक्ला के नेतृत्व में पालिका कर्मियों ने कानपुर-लखनऊ रोड पर चलने वाले 52 ई-रिक्शाें पर नंबर लिखवाएं। नगर पालिका ईओ ओमप्रकाश ने बताया कि निर्धारित रूट के अलावा अन्य रूट पर रिक्शा चलता मिलने पर चालान किया जाएगा।
विज्ञापन

ये सात रूट हुए तय
रूट नंबर-1 : लखनऊ बाईपास से हरदोई ब्रिज होते हुए आईबीपी पेट्रोल पंप तक।

रूट नंबर-2 : कब्बा खेड़ा से कचेहरी मार्ग तक।
रूट नंबर-3 : गांधीनगर तिराहा से गदनखेड़ा बाईपास।

रूट नंबर-4 : गांधीनगर तिराहा से शेखपुर नहर तक।
रूट नंबर-5 : प्रकाश गेस्ट हाउस से कांशीराम कालोनी।

रूट नंबर-6 : आईबीपी पेट्रोल पंप से छतुरिया कुआं होते हुए हुसैन नगर।
रूट नंबर-7 : छोटा चौराहा से लोकनगर और कब्बाखेड़ा तक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें