फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर हुई गोष्ठी

Mon, 01 Jun 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अचलगंज के सभागार में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कैप्टन नेम सिंह यादव ने कहा कि तंबाकू एक धीमा जहर है जिसका दुष्परिणाम उसका सेवन करने वालों को भोगना पड़ता है। तंबाकू के सेवन से व्यक्ति जानलेवा बीमारियों की चपेट में आ जाता है और अपनी जिंदगी तबाह कर लेते हैं।

उन्होंने युवा पीढ़ी को आगाह किया कि कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी से बचने के लिए तंबाकू उत्पादों का सेवन कतई न करें साथ ही दूसरों को ऐसा करने रोकें। वरिष्ठ प्रवक्ता शरीफ  खां ने कहा कि तंबाकू सेवन के दुष्परिणाम किसी से छिपे नहीं है। परिवार तबाह हो रहे हैं यह चिंता का विषय है।
विज्ञापन


समाज के प्रत्येक सदस्य का कर्तव्य बनता है कि अभियान चलाकर सभी को जागरूक करें ताकि शरीर स्वस्थ रह सके। इस मौके पर एनसीसी कैडेट्स ने संकल्प लिया वह जागरूकता लाने का हर संभव प्रयास करेंगे। वह न तो स्वयं तंबाकू का सेवन करेंगे और न दूसरों को करने देंगे।

वहीं, मुख्य अतिथि जिला जज तूफानी प्रसाद सिंह ने कहा समाज में फैली कुरीतियां कानून बनाने से नहीं समाप्त होंगी। समाज जब किसी बुराई को नकार देता है, तब बुराई समाप्त हो जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें