फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर के दो मॉडल स्कूल चयनित

Fri, 16 Jan 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में अंग्रेजी माध्यम से संचालित होने वाले दो मॉडल स्कूलों का चयन शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कर लिया है। इन विद्यालयों में जल्द ही टीचरों की नियुक्ति कर शिक्षण कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को जल्द ही अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए जिले स्तर पर दो विद्यालयों का चयन किया गया है। इसमें शुक्लागंज द्वितीय का प्राथमिक विद्यालय व नवाबगंज विकासखंड के गांव सोहरामऊ का प्राथमिक विद्यालय शामिल है।

इसी सत्र से इन विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने वाले टीचरों की नियुक्ति कर दी जाएगी साथ ही शिक्षण कार्य भी शुरू हो जाएगा। यहां प्रधान टीचर पद की नियुक्ति के लिए ग्रेजुएशन तक अंग्रेजी विषय होना तथा सहायक अध्यापक के लिए इंटरमीडिएट तक अंग्रेजी विषय होना आवश्यक है।
विज्ञापन


बीएसए ने इसके लिए विज्ञापन भी जारी कर दिया है। प्रभारी बीएसए राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मॉडल विद्यालयों का चयन कर लिया गया है। टीचरों की भर्ती के लिए आवेदन भी मांगे गए हैं। जल्द ही प्रधान टीचर व सहायक टीचरों की नियुक्ति कर अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं प्रारंभ करा दी जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें