हुआ यह कि सिटिंग विधायक व सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी पंकज गुप्ता शनिवार को शहर के मोहल्ला बाबूगंज और मोतीनगर में जनसंपर्क कर रहे थे। इसी दौरान मोतीनगर में सफीपुर के सपा विधायक व प्रत्याशी सुधीर रावत का घर दिखा तो उनके यहां भी पहुंच गए। जिस समय पंकज पहुंचे थे सुधीर भी जनसंपर्क के लिए निकल रहे थे। वह कार में बैठने वाले थे, लेकिन पंकज सामने पहुंच गए तो वह रुक गए। दोनों नेता व उनके समर्थक एक दूसरे को देखकर मुस्कुराए। पंकज ने सदर विधानसभा क्षेत्र का मतदाता होने के कारण सपा विधायक से उनका व उनके परिवार का वोट मांगा तो वह कुछ बोले बिना मुस्कुराकर टाल गए। इसके बाद दोनों नेता आगे बढ़ गए।