फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना देकर की मुआवजे की मांग

Tue, 17 Mar 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को अपना दल के कार्यकर्ताओं ने धरना देकर चौदह सूत्रीय ज्ञापन  जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजा है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष हरीशंकर भाई पटेल ने कहा कि जिले का किसान भारी बारिश, ओलावृष्टि से तबाह हो गया है। किसानों को मुआवजा जल्द से जल्द दिया जाना चाहिए। वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय मिलनं में विलंब हो रहा है। उसे जल्दी दिलाया जाए। नहराें की सफाई कराई जाए। जिससे खेतों को पानी मिल सके।

जनपद के कई ऐसे गांव जहां पर आज भी सड़क और बिजली नहीं हैं ऐसे गांव को यह सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। सकल घरेलू आमदनी का आधा हिस्सा पेंशन की रूप दिए जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांगरमऊ कस्बे में लगने वाले जाम से निजात दिलाने की मांग की गई। राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए। जिससे सभी का राशन कार्ड बन सके। इस दौरान अजय पटेल, रामप्रकाश साहू, रामराज,  दुर्गा प्रसाद, सुशील कुमार, अशोक सविता, रमाकांत बाजपेई, साधना पटेल, चंद्रकांत, रामपाल शर्मा, आदित्य पटेल, राजकुमार शर्मा, अनुज कटियार, सरोजनी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अमरेश पटेल ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें