फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनिक।
ड्यूटी पर फैक्टरी जा रहे सिक्योरिटी गार्ड को लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतक रायबरेली जिले का मूल निवासी था।
रायबरेली जिले के थाना खेरी के गांव सहदुल्लापुर निवासी विनोद त्रिवेदी (59) दही थानाक्षेत्र के शिवनगर में किराए का कमरा लेकर रहता था। वह दही औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। शनिवार सुबह वह पैदल फैक्टरी जा रहा था। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दही थानाक्षेत्र में बाईपास के पहुचा था तभी अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। गंभीर रूप से घायल विनोद को पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब में मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौत की सूचना परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी सुंदरी व दो बेटे हैं। बड़ा बेटा केशव बीमार है, उस का कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें