फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सचिव हड़ताल पर, खाद के लिए किसान परेशान

विज्ञापन
फोटो-31-सीमऊ समिति में खाद के लिए पहुंचे किसानों को समझाते पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज सचिवों के हड़ताल पर जाने से गुरुवार को 173 समितियों में खाद वितरण ठप रहा। मात्र पांच समितियों में किसी तरह से किसानों को खाद वितरित की गई। सचिवों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने आनन फानन एक आरोपी को पकड़ लिया और दूसरे की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी की साधन सहकारी समिति माढ़ापुर के सचिव आलोक कुमार राजपूत ने 26 अगस्त को खाद वितरण के समय गालीगलौज के साथ मारपीट के मामले में एक अज्ञात सहित दो चचेरे भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद संगठन को जानकारी देने पर सचिवों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया था। गुरुवार को जिले की 178 समितियों में 173 के ताले नहीं खुले। सचिवों के हड़ताल पर होने से वितरण बंद रहा। इससे किसानों को मायूसी हाथ लगी।
उधर, दोपहर में फतेहपुर चौरासी पुलिस ने तेजी दिखाते हुए एक आरोपी मुनेंद्र को पकड़ लिया और उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि दूसरे की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


लाइन में दो घंटे खड़े रहे किसान, सचिव ने नहीं दी खाद
औरास। साधन सहकारी समिति सीमऊ में खाद बंटने की सूचना पर एक हजार से अधिक किसान पहुंच गए। कुछ देर बाद पुलिस बल व क्षेत्रीय लेखपाल ने पहुंचकर किसानों को लाइन में खड़ा कर दिया। दो घंटे किसान खाद लेने के लिए धूप में खड़े रहे। अचानक सचिव ओमप्रकाश यादव ने खाद वितरण करने से मना कर दिया। इसके बाद किसान उग्र हो गए और हंगामा करने लगे। किसान रमेश यादव, नरेंद्र सिंह, पप्पू, राजेश सैनी, विनोद कुमार व रामचंद्र आदि ने बताया कि समय से खाद न मिलने पर फसलें बर्बाद हो रही हैं। एडीओ सहकारिता प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को औरास, सीमऊ, रामपुर, परसहरा व मवई सहित नौ समितियों पर खाद वितरण किया जाएगा।

देवगांव व बिछिया समिति का नहीं खुला ताला
सफीपुर/सोनिक। यूरिया के लिए किसान समितियों के गुरुवार को चक्कर लगाते रहे। किसान जितेंद्र ने बताया कि देवगांव साधन सहकारी समिति में सचिव खाद नहीं दे रहे हैं जबकि 400 बोरी का स्टाॅक उपलब्ध है। बताया कि जिस सचिव के पास देवगांव समिति का चार्ज है। उसके पास ही साधन सहकारी समिति दरौली भी है।
समिति के गोदाम पर खाद लेने पहुंचे किसानों में जितेंद्र कुमार, अनुज गौड़, जयराम, पुत्तू, मुंशीलाल, मूलचंद्र व सत्यवान आदि ने बताया कि खाद समय पर न मिलने से धान की फसल बर्बाद हो रही है। समिति में ताला लटका देख किसान वापस लौट गए। समिति सचिव शिखर पटेल ने बताया कि संगठन की ओर से हड़ताल के चलते खाद वितरण का कार्य बाधित है। बिछिया समिति में किसान खाद के लिए पहुंचे तो यहां पर ताला लटकता मिला। किसानों को मायूसी हाथ लगी। किसानों ने वहां बैठे कर्मचारी से पूछा तो बताया कि सचिव बीमार हैं। सचिव के आने पर ही खाद मिलेगी। सचिव से संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

खाद वितरण के लिए मांगा पुलिस बल
हसनगंज/चकलवंशी। क्षेत्र की समदपुर हरदासपुर केंद्र पर 450 और धौरा में 244 बोरी यूरिया है। यहां पर सचिव ने पुलिस बल उपलब्ध कराने के लिए कोतवाली पुलिस को पत्र दिया है। एडीओ कोऑपरेटिव प्रमोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को खाद वितरित की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की मांग की गई है। उधर, पांच वर्ष से बंद साधन सहकारी समिति चकलवंशी से किसानों को सुविधा न मिलने की जांच करने अपर सहायक निबंधक राधाकृष्ण पहुंचे। उन्होंने समिति का निरीक्षण किया। कहा कि उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई है।

पांच समितियों में खाद वितरण
फतेहपुर चौरासी/पुरवा। फतेहपुर चौरासी ब्लाॅक की नौ साधन सहकारी समितियों में से गुरुवार को दो समितियों में ही खाद का वितरण किया गया। एडीओ कोआपरेटिव आरके वर्मा ने बताया कि फरदापुर समिति में 450 व राजेपुर समिति में 560 बोरी यूरिया है। गुरुवार को दोनों समितियों में खाद का वितरण किया गया। राजेपुर में सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल मौजूद रहा। समितियों में खाद लेने के लिए काफी संख्या में किसानों की भीड़ लगी रही। पुरवा में नौ समितियों में से चमियानी, बेहटा भवानी व सिजनी सोहरामऊ में खाद का वितरण किया गया।

फोटो-31-सीमऊ समिति में खाद के लिए पहुंचे किसानों को समझाते पुलिस कर्मी। संवाद

फोटो-31-सीमऊ समिति में खाद के लिए पहुंचे किसानों को समझाते पुलिस कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें