मौरावां में गोशाला का निरीक्षण करते एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया।
- फोटो : UNNAO
मौरावां(उन्नाव)। उपजिलाधिकारी पुरवा राजेश प्रसाद चौरसिया ने शनिवार को कई गोशालाओं का निरीक्षण किया। इसमें कुछ खामियां मिली तो सुधार के निर्देश दिए।
एसडीएम ने सबसे पहले पत्योलादासी गोशाला का निरीक्षण किया। उसके बाद लच्छीखेड़ा के बलियाखेड़ा गोशाला पहुंचे। जहां की गोशाला शुरू न मिलने पर उसको जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसके बाद महरानीखेड़ा में टिनशेड बढ़ाने का निर्देश दिया। हिलौली की गोशाला ठीक मिलने पर वह संदाना पहुंचे और यहां भी टिनशेड बढ़ाने के प्रधान को निर्देश दिए। करदहा पहुंचने पर उन्हें सब ठीक मिला। एसडीएम ने सभी जगह मौजूद रहे प्रधानों से चारे-पानी की जानकारी ली। इस दौरान खंड विकास अधिकारी प्रदीप मिश्रा, एडीओ पंचायत कौशल कुमार, हिलौली पशु चिकित्सक डा. विजय कुमार यादव व मवई पशु चिकित्सक डा. वेद प्रकाश राय भी उपस्थित रहे।