फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के दंगे में पुरवा के युवक की मौत, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सीएए को लेकर दिल्ली में दंगे में पुरवा के दलीगढ़ी के मूल निवासी युवक की जान चली गई। पिटाई से घायल की इलाज के दौरान बुधवार रात बजे मौत हो गई। सूचना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के दलीगढ़ी मोहल्ला निवासी लाल मोहम्मद नई दिल्ली के ज्योतिनगर थाना क्षेत्र के कर्दमपुरी गली नं 5 में पत्नी मुन्नी और पांच बेटोें के साथ रह रहे है। कुछ वर्ष पहले लाल मोहम्मद की मौत के बाद उसका 20 वर्षीय बेटा फैजान परिवार की जिम्मेदारी निभाने लगा। वह नई दिल्ली की आजाद मंडी में एक मुर्गा की दुकान में काम करता था। नई दिल्ली में ही रहने वाले फैजान के बहनोई यतीम ने बताया कि मंगलवार शाम 7 बजे वह दुकान से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। उसे इलाज के लिए शहरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार रात 11 बजे उसकी मौत हो गई। मृतक के बहनोई ने पुलिस के लाठी चार्ज करने से फैजान की मौत होने की बात कही है। उधर, फैजान की मौत की सूचना पर पुरवा के दलीगढ़ी में रहने वाले चाचा जानमोहम्मद और अन्य परिजनों में भी कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें