फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एसडीएम ने टीनशेड की फर्जी खरीद के आरोपों की जांच की

Fri, 16 Feb 2024 02:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने टीनशेड की फर्जी खरीद के आरोपों की जांच की
विज्ञापन

अचलगंज। स्थानीय नगर पंचायत के सभासदों हड़हा बाजार में टीनशेड होने के बावजूद भी पुनः उसकी फर्जी खरीद का प्रस्ताव कर धन आहरण किए जाने की शिकायत डीएम से की थी। गुरुवार को एसडीएम न्यायिक शिवेंद्र कुमार जांच की। जिस जगह पर टीनशेड था, वह हड़हा बाजार स्थित राम लीला स्थल है। प्रतिवर्ष परंपरागत रामलीला होती है। राम लीला कमेटी के राकेश अवस्थी व सीताशरण मिश्र ने जांच के दौरान इसका निर्माण कमेटी द्वारा होना बताया गया। उनका कहना था इसकी मांग नगर पंचायत से की है जिसके द्वारा शेड बनवाने पर कमेटी इसे हटवा लेगी। फिलहाल जांच में कोई भी धन की निकासी न होने की पुष्टि हुई। एसडीएम ने अचलगंज में पूर्व प्रधान रामदास गुप्ता की गली में निर्माणाधीन इंटरलाकिंग की भी मौके पर जाकर जांच की। उन्होंने गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कराने के निर्देश दिए। जांच के दौरान नगर पंचायत की अधिशाषी अधिकारी अंकिता देवी भी उपस्थित रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें