फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक साल बाद भी नहीं बन पाए 18 आंगनबाड़ी केंद्र

Fri, 16 Feb 2024 02:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-23
विज्ञापन

-जिला पोषण समिति की बैठक में प्रगति सुस्त मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी
- मार्च तक काम पूरा करने का दिया अल्टीमेटम
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। कलक्ट्रेट पन्नालाल सभागार में डीएम अपूर्वा दुबे ने जिला पोषण समिति की बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में सुस्ती मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मार्च तक निर्माण पूरे कराने के निर्देश दिए।
गुरुवार को डीएम अपूर्वा दुबे ने नैफेड द्वारा आपूर्ति पोषाहार, हाटकुक्ड योजना, सैम बच्चे के पोषण स्तर में सुधार, पोषण ट्रैकर, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण एवं गोद लेने वाले अधिकारियों के भ्रमण की समीक्षा की। पता चला कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्वीकृत 18 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी अधूरे पड़े हैं। यह केंद्र किराये के भवन और परिषदीय विद्यालयों में चल रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम ने दोटूक कहा कि इन केंद्रों का निर्माण अगले माह तक पूरा कर लिया जाए। इसमें लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं उपायुक्त एनआरएलएम को बैकलाॅग पोषाहार की आपूर्ति में तेजी लाने के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि पोषाहार प्लांट का नियमित निरीक्षण करते हुए उत्पादन क्षमता की जानकारी लें।
विज्ञापन

डीपीओ राकेश मिश्रा ने डीएम को बताया कि कुल 19 कुपोषित बच्चों को 18 को एनआरसी व एक को मेडिकल काॅलेज लखनऊ में भर्ती कराए गया है। पोषण ट्रैकर की फीडिंग में जनपद को प्रथम मोबाइल सत्यापन में दूसरा स्थान मिलने पर डीएम ने शाबासी दी। इस दौरान सीडीओ प्रेम प्रकाश मीना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें