फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने अवैध मिट्टी खनन करते पकड़ी जेसीबी

विज्ञापन
अजगैन कोतवाली में खड़ी अवैध खनन कर रही जेसीबी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
नवाबगंज(उन्नाव)। बिना अनुमति रात के अंधेरे में मिट्टी खनन की सूचना पर एसडीएम हसनगंज ने भौली गांव में छापेमारी की। यहां पर जेसीबी को चालक सहित मिट्टी खनन करते पकड़ा। जबकि अन्य चालक मिट्टी से भरे डंपर लेकर भाग निकलने में सफ ल रहे। अजगैन पुलिस ने जेसीबी सीज कर दी है। एसडीएम ने खनन अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम हसनगंज प्रदीप कुमार को बुधवार रात भौली गांव के एक भट्ठे के निकट अवैध खनन की सूचना मिली थी। देररात वह राजाबाग चौकी प्रभारी कमल कुमार के साथ खननस्थल पर पहुंचे। अधिकारियों के मौके पर पहुंचते ही खनन कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। कुछ डंपर मिट्टी से लदे हुए सड़क पर खड़े थे। पुलिस को देख चालक डंपर लेकर भाग निकले। वहीं पुलिस ने मौके से मिट्टी की खुदाई कर रही जेसीबी मशीन व उसके चालक को पकड़ लिया। जेसीबी अजगैन निवासी एक युवक की बताई जा रही है। एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि खनन अधिकारी को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। अब तक कितना खनन हुआ है इसकी जांच कराई जाएगी। खनन अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर एफ आईआर दर्ज होगी। अजगैन कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि जेसीबी को सीज कर दिया गया है।
वहीं, पकड़े गए चालक संदीप पुत्र पूती से पूछताछ की गई तो उसने किराये पर मशीन चलाने की जानकारी दी। अजगैन सोहरामऊ व उसके आसपास के क्षेत्र में रात के अंधेरे में जमकर खनन का खेल चल रहा है। बिना अनुमति के यहां हर रोज हजारों घन मीटर मिट्टी खोदी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस खेल में एक जनप्रतिनिधि का वरदहस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें