फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वाहनों पर शिकंजा

Sun, 22 Jan 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
police checking - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परिवहन आयुक्त के. रवींद्र नायक के निर्देश पर शनिवार को भी उप संभागीय परिवहन अधिकारी सियाराम वर्मा व यात्री कर अधिकारी स्कूल वाहनों पर शिकंजा कसे रहे। अधिकारियों ने शहर के विभिन्न मार्गों के साथ ही नेशनल हाईवे पर सख्त चेकिंग अभियान  चलाया। इस दौरान फिटनेस व टैक्स न जमा करने वालों की संख्या ज्यादा रही। वहीं अधिकांश चालक ड्राईविंग लाइसेंस तक नहीं दिखा सके। एआरटीओ ने फिटनेस व टैक्स जमा न करने वाले वाहन मालिकों को नोटिस भेज सख्त कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है। वहीं नियमों को दरकिनार कर सड़कों पर फर्राटा भर रहे 26 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके अलावा यातायात प्रभारी श्रीकांत द्विवेदी ने भी स्कूल वाहनों के धरपकड़ का अभियान चलाया। यातायात प्रभारी ने ट्रैफिक नियम पूरा नहीं कर रहे 15 मैजिक वाहनों का चालान कर पांच हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला। प्रभारी ने बताया कि नियमों को पूरा नहीं कर रहे वाहन मालिकों को फोन पर चार दिन के भीतर कागज कंपलीट कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद पकड़े जाने पर वाहन को सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
टैक्स व परमिट न मिला तो होगी सख्त कार्रवाई
चेकिंग अभियान के दौरान वाहनों में सबसे ज्यादा खामी फिटनेस व टैक्स जमा न होने की मिली है। मासूमों की सुरक्षा की सुध लेने वाले परिवहन विभाग ने फिटनेस व टैक्स न होने पर वाहन सीज करने के निर्देश जारी किए हैं। एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेई ने बताया कि यातायात नियमों के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कागज कंपलीट न रखने वाले स्कूल वाहन मालिकों की सूची तैयार कर एक सप्ताह में कागज चुस्त दुरुस्त कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

एसपी पढ़ाएंगी यातायात नियमों का पाठ
अधूरे कागजों के साथ-साथ ओवरलोडिंग व स्कूल वाहन के मानक पूरा किए बिना छात्रों को कन्वेंश की सुविधा दे रहे। वाहन मालिकों के खिलाफ अब एसपी भी सख्त हुई हैं। एसपी नेहा पांडेय ने शनिवार को एआरटीओ को पत्र भेज स्कूल वाहन मालिकों के साथ 24 जनवरी को बैठक करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान एसपी यातायात नियमों की क्लास लगाएंगी। वहीं लगातार लापरवाही बरतने वाले वाहन मालिक अधिकारी के निशाने पर रहेंगे। एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि बैठक में स्कूल वाहन मालिक के अलावा स्कूलों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य भी मौजूद रहेंगे। आयोजन माउंट लिट्रा जी स्कूल में शाम 2 बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें