फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: फोटो-22))चालक को झपकी आने से एक्सप्रेसवे पर पलटी स्कॉर्पियाे, पांच घायल

विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त स्काॅर्पियो को हटाती क्रेन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर अवस्थीखेड़ा के पास बुधवार सुबह करीब सात बजे चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार स्काॅर्पियो डिवाइडर के ऊपर से दूसरी लेन में जाकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। वह दर्शन करने मथुरा जा रहे थे।
विज्ञापन

बिहार के जिला छपरा शहर निवासी रविकुमार माझी (32) पुत्र शत्रुघन शहर के ही साथी रंजीत कुमार (28), सुनील कुमार (25), विनोद कुमार (37) और राहुल (31) के साथ स्काॅर्पियो से मथुरा जा रहे थे। बुधवार सुबह एक्सप्रेसवे पर थाना बेहटामुजावर के अवस्थीखेड़ा गांव के पास गाड़ी चला रहे रंजीत को झपकी आ गई।
इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर की जाली तोड़ते हुए दूसरी लेन में जाकर पलट गई। यूपीडा और पीआरवी ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा। बेहटामुजावर थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेन पर जाकर पलटी थी। पांच लोगों को मामूली चोटें आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें