फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकरा कर स्कार्पियो खंती में पलटी, तीन की मौत

Thu, 13 Apr 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
हादसे में स्कार्पियों के उड़े परखचे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हसनगंज के ऊंचद्वार चौराहे के पास मंगलवार देर रात स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर खंती में पलट गई। स्कार्पियो सवार खेत मालिक व पंजाब के दो कंबाइन (थ्रेसरिंग मशीन) चालक की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों गेहूं कटाई के बाद लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के समसुद्दीनपुर हरौनी निवासी विजय यादव (56) के खेतों में गेहूं की कटाई शुरू है। कटाई के लिए विजय ने मोहान के करौरा निवासी गुरप्रीत सिंह की कंबाईन मशीन किराए पर ले रखी थी। मंगलवार रात पंजाब के करनतारंग निवासी मनप्रीत (30) पुत्र कुलविंदर व जगदीश (29) पुत्र जगीर सिंह कंबाइन मशीन चला रहे थे। खेत मालिक विजय व दोनों मशीन चालक मोहान स्थित एक होटल में खाना खाने आ गए। होटल में खाना खाने के बाद विजय अपनी स्कार्पियो से खेत लौट रहा था।

अभी वह हसनगंज थानाक्षेत्र के ऊंचदार पहुंचा था तभी स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ में टकराने के बाद खंती में जाई गिरी। भीषण हादसे में वाहन के परखचे उड़ गए। विजय यादव, मनप्रीत व जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार भोर पहर किसी ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस ने वाहन के कागज के आधार पर विजय की शिनाख्त कर घर वालों को सूचना दी। रोते बिलखते पहुंचे मृतक विजय के परिजनों ने मनप्रीत व जगदीश के बारे में पीएम हाउस में जानकारी दी।
विज्ञापन


दो दिन पहले ही आए थे मनप्रीत व जगदीश
पंजाब के करनतारंग में रहने वाले मनप्रीत व जगदीश कंबाइन मशीन चलाते थे। विजय यादव ने दो दिन पहले ही मनप्रीत व जगदीश को पंजाब से बुलवाया था। इसके बाद मंगलवार रात गुरप्रीत सिंह की कंबाइन मशीन लेकर दोनों के साथ गेहूं की फसल कटवाने पहुंचे।  

ट्रांसपोर्ट का भी काम करता था विजय
मंगलवार रात सड़क हादसे में जान गवाने वाले विजय यादव के पास हरौनी के आसपास तीस बीघे से अधिक जमीन थी। वह ट्रांसपोर्ट का भी काम करता था। समशुद्दीनपुर के साथ ही लखनऊ में भी विजय यादव का आवास था। विजय की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो है था। मृतक के चार लड़के व तीन लड़कियां हैं। जिनमें पवन कुमार, जितेंद्र कुमार, जयशंकर, जयप्रकाश, रेन, लकी व आरती है। पत्नी का नाम शीला यादव का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें