फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: स्कार्पियो और बोलरो भिड़ीं, किसान की मौत

विज्ञापन
फोटो नंबर-19-विमल (फाइल  फोटो) स्रोत: परिजन - फोटो : mathura
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे बोलेरो और स्कार्पियो में टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो चला रहे किसान की मौत हो गई जबकि स्कार्पियो सवार घायल हो गए। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक चला गया।
विज्ञापन

एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि दर्शन खेड़ा निवासी विमल (45) शुक्रवार दोपहर को बोलेरो से हफीजाबाद से डीजल लेकर घर आ रहे थे। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर नारेखेड़ा के पास साइकिल सवार को बचाने में उन्नाव से बांगरमऊ की ओर जा रही स्कार्पियों से सीधी टक्कर हो गई। बोलेरो का अगला टायर फटने के साथ एयर बैग खुल गए।
गंभीर रूप से घायल बोलेरो चालक विमल को लोगों सीएचसी पहुंचाया। डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। विमल खेती करते थे। उनकी मौत से मां भागीरथी व अन्य परिजन बेहाल है। दो बेटे सचिन और नितिन हैं। पांच साल पहले पत्नी की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि स्कार्पियों शेरपुर अछिरछा की होने का पता चला है। घायलों की जानकारी की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें