फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने किसानों को बताई खेती की बात

विज्ञापन
बांगरमऊ के राजकीय बीज भंडार में वैज्ञानिकों की बात किसानों के साथ कार्यक्रम को मोबाइल पर देखते क? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ में आयोजित वैज्ञानिकों की बात किसानों के साथ कार्यक्रम का एनआईसी व बीज भंडारों में लाइव प्रसारण दिखाया गया। किसानों ने मोबाइल पर भी इस कार्यक्रम को देखा और खेती, किसानी की नवीनतम जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में उपनिदेशक कृषि डा. नंदकिशोर की मौजूदगी में किसानों ने कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के साथ मौजूद वैज्ञानिकों ने किसानों को रबी सीजन की प्रमुख फसलों की जानकारी दी। फसलों की बुवाई से लेकर पहली सिंचाई कब करें इसकी जानकारी दी गई। साथ ही पशुपालन से होने वाले फायदों के बारे में भी बताया गया। कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि पारंपरिक खेती के अलावा किसानों को सब्जी व पशुपालन पर भी जोर देना चाहिए।
इससे किसानों को अतिरिक्त आय हो सकेगी। जो उनके जीवनस्तर को सुधारने में मददगार साबित होगी। किसानों ने सजीव प्रसारण के दौरान वैज्ञानिकों से खेती, किसानी से जुड़ी समस्याओं पर सवाल भी पूछे। जिनका वैज्ञानिकों ने जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें