फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे सराफ ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। कर्ज में डूबे सराफ का शव गुरुवार दोपहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने देनदारों से परेशान होकर उसके खुदकुशी करने की बात कही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पल्हरी निवासी राजेश (45) की लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर के बदलीखेड़ा में सराफ की दुकान है। पांच दिन पहले वह गांव आया था। गुरुवार दोपहर वह बाइक से घर से निकल गया। काफी देर तक उसके घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। घर से एक किमी दूर आम के बाग में उसकी बाइक खड़ी मिली।
विज्ञापन

पास ही पेड़ में गमछे से उसका शव लटका मिला। पिता छत्रपाल ने बताया कि राजेश ने मकान बनवाने के लिए लोन लिया था। इसके अलावा दुकान के लिए उसने कई अन्य लोगों से भी कर्ज ले रखा था। रुपये वापस मांगने पर परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली। राजेश की मौत से पत्नी सुनीता, बेटी प्रिया, अंशिका, साक्षी व मां केशाना का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें