फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लंपी वायरस के संदेह पर 24 गोवंशियों के लिए गए सैंपल

Sat, 16 Sep 2023 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-16
विज्ञापन


-बरेली के इज्जतनगर प्रयोगशाला में जांच के लिए 17 सैंपल भेजे गए
-सीवीओ का दावा, अब तक 60 हजार गोवंशियों को लगाया जा चुका है टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। प्रदेश में लंपी वायरस को लेकर जारी अलर्ट के बीच स्थानीय पशु चिकित्सकों ने फौरी तौर पर 24 गोवंशियों में मिले लक्षणों के आधार पर सीरम सैंपल लिया। इनमें से 17 सैंपल जांच के लिए बरेली की प्रयोगशाला भेजा गया है। शेष भेजने की कार्यवाही चल रही है।
पशुपालन विभाग ने लंपी वायरस को लेकर जिले में 46 टीमें लगाई हैं। अब तक मिली सूचना के आधार पर परियर, सफीपुर, नवाबगंज, बिछिया आदि विकासखंडों क्षेत्रों से 24 गोवंशीय से सीरम सैंपल लिया है। इनमें से 17 को जांच के लिए बरेली की इज्जतनगर प्रयोगशाला भेज दिया गया है। शेष भेजने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल दत्तात्रेय पांडे ने बताया कि पशुपालकों ने शुरुआती लक्षणों की जानकारी दी थी। जिसके आधार पर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। पशुपालकों से कहा गया है कि वह सैंपल लिए गए मवेशियों को अन्य जानवरों से अलग रखें। जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आती है तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
बताया कि गोवंशियों का टीकाकरण भी शुरू करा दिया गया है। अब तक 60 हजार मवेशियों को गोड़ पॉक्स वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें गोशालाओं में संरक्षित 29507 गोवंशीय भी शामिल हैं। बताया कि जिले में 2.75 लाख गोवंशियों का टीकाकरण किया जाना है। अब तक 1.20 लाख वैक्सीन मिल चुकी है।
विज्ञापन

इंसेट-1
यह हैं लंपी वायरस के लक्षण
सीवीओ के मुताबिक, लंपी एक विषाणुजनित वायरस है। यह केवल गोवंशीय में ही होता है। प्रभावित गोवंशीय को 104 से 105 डिग्री बुखार आता है। नाक व आंख से पानी निकलता है। शरीर पर छोटी गांठे उभरती हैं। जिससे दूर से शरीर में उभार नजर आने लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें