पुरवा। हिलौली क्षेत्र की गुलरिहा गांव में दो राशन दुकानों का एसडीएम राजेश चौरसिया ने निरीक्षण किया। इस दौरान राशन वितरण में अनियमितता मिली। साथ ही अभिलेख भी अपूर्ण मिले।
उन्होंने राशन विक्रेताओं को कड़ी फ टकार लगाते हुए कार्रवाई की बात कही। एसडीएम ने बताया कि गुलरिहा में दो राशन दुकानों का निरीक्षण किया। मौके पर राशन वितरण होते मिला। जो जांच में नियमित ढंग से होते नहीं मिला। अभिलेखों में कमियां मिली हैं। दोनों कोटेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।