फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के खातों में पहुंचने लगी सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। केंद्र सरकार ने खरीफ फसलों की बुआई के लिए किसानों को राहत देनी शुरू कर दी है। अन्नदाताओं के खातों में किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) की पांचवीं किस्त आनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

1 फरवरी 2019 को पेश किए गए बजट में मोदी सरकार प्रथम ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना शुरू की थी। इसके तहत पहले 2 हेक्टेअर यानि अधिकतम आठ बीघे खेती वाले किसानों को सालाना छह हजार रुपये दिए जाने की व्यवस्था की थी। सरकार ने हर चार माह में 2 हजार रुपये की किस्त किसान के खाते में भेजने की बात कही थी। इधर, 3.50 लाख किसानों के खातों में चारों किस्तें पहुंच चुकी हैं। हालांकि कोरोना के चलते घोषित किए गए लॉकडाउन में इन किसानों को राहत देने के लिए 2 हजार की एक और किस्त देने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। इस पर अमल भी शुरू हो गया है। किसानों के खातों में 2 हजार की पांचवीं किस्त पहुंचने लगी है।
उपनिदेशक कृषि डॉ. नंदकिशोर ने बताया कि पहले किस्त पांच अप्रैल से आनी थी लेकिन पीएम पोर्टल मेंटेनेंस के चलते कुछ दिन बंद रहा था। जिससे किस्त आने में कुछ देरी हो गई। अब किसानों के खातों में पांचवीं किस्त के रूप में 2 हजार रुपये आने शुरू हो गए हैं। कुछ किसानों से फोन पर बात करके इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें