सिकंदरपुर सरोसी ब्लाक में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते सद
- फोटो : सिकंदरपुर सरोसी ब्लाक में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते सदर विधायक पकंज गुप्ता।
उन्नाव। लंबे समय से उम्मीद लगाए बैठे किसानों के खातों में सम्मान निधि की 20वीं किस्त पहुंचना शुरू हो गई है। खरीफ सीजन की फसलों की बोआई में फायदा मिलने की उम्मीद से किसानों के चेहरे खिल उठे।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) में दो हेक्टेयर (आठ बीघा) वाले किसानों को सालाना छह हजार रुपये दिए जाते हैं। सरकार हर फसली सीजन की शुरुआत होते ही दो हजार रुपये की किस्त किसानों के खातों में भेजती है। इधर, खरीफ सीजन शुरू हो चुका है। किसान सम्मान निधि की आस लगाए हुए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम से सम्मान निधि जारी की। इस कार्यक्रम का विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी सभागार में सीधा प्रसारण दिखाया गया। यहां पर सदर विधायक पंकज गुप्ता, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह व सीडीओ कृतिराज की मौजूदगी में अधिकारियों व किसानों ने कार्यक्रम को देखा। किसानों के खातों में सम्मान निधि पहुंचने का मैसेज आया तो उनके चेहरे खिल उठे। उपकृषि निदेशक रवि प्रकाश ने बताया कि किसानों के खातों में सम्मान निधि पहुंचने लगी है। बताया कि 4.52 लाख किसानों का डाटा फीड है। इसलिए इन सभी किसानों के खातों में सम्मान निधि आने की उम्मीद है।