फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी पक्षियों की जानकारी दी

Fri, 03 Feb 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
बच्चों को पुरस्कृत करतीं कन्जरवेटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वन अधिकारी लखनऊ कन्जरवेटर रेनू सिंह ने बताया कि वेटलैंड के संरक्षण का मुद्दा वर्तमान समय में काफी महत्वपूर्ण हो चुका है। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सरकारी स्तर पर लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। बताया कि प्राकृतिक आवासों को बरकरार रखने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। जिससे पक्षियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। कंर्जवेटर रेनू सिंह ने बताया कि जल ही जीवन है और वेटलैंड्स इसकी जीवन समर्थित प्रणालियां है। जो जल चक्र के कामकाज को सुनिश्चित करती हैं। वेटलैंड्स भूजल जलवाही का पुनर्भरण करने में मदद करते हैं। इसके अलावा वेटलैंड्स मानवता की सांस्कृतिक विरासत के रूप में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इसमें बच्चो में प्रथम पुरस्कार प्रियंजली गुप्ता, द्वितीय विजेता आर्यन द्विवेदी, तृतीय विजेता अभय प्रताप सिंह व चतुर्थ विजेता शुभम सिंह को कजर्वेटर रेनू सिंह ने पुरस्कृत किया। इसमें प्रतिभागी स्कूल के बच्चों के अध्यापक सहित  अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें