फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर दौड़े आवारा मवेशी, पलटते बचे वाहन

Mon, 07 Jan 2019 12:33 AM IST
संतोष भदौरिया अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का रास्ता रोकते आवारा मवेशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आवारा मवेशियों की धमाचौकड़ी एक्सप्रेस-वे के लिए खतरा बन गई। रविवार को हवाई पट्टी के पास बैरीकेडिंग तोड़कर अन्ना मवेशी एक्सप्रेस वे पर पहुंच गए। इससे कई वाहन हादसे का शिकार होते बचे। वाहन चालकों ने टोल बैरियर पर सूचना दी। इसके बाद पेट्रोलिंग टीमें पहुंची और मवेशियों को खदेड़ा। गौरतलब है कि एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसों में हुई मौतों का आंकड़ा 107 पहुंच चुका है।
विज्ञापन



लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर रविवार दोपहर बाद नसिरापुर और हैबतपुर गांव के सामने आवारा मवेशियों ने कंटीले तार की बाड़ तोड़ डाली है। एक्सप्रेस-वे के किनारे घास चरने के बाद मवेशियों का झुंड बीच सड़क तक पहुंच गया। इससे कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते बचे। तेज रफ्तार से आगरा की ओर जा रहे वाहन चालकों ने मवेशी सामने आते ही जैसे-तैसे वाहन संभाला। वाहन चालकों ने गंजमुरादाबाद के पास टोल बैरियर पर मौजूद यूपीडा कर्मचारियों को जानकारी दी। इसके बाद सक्रिय हुई पेट्रोलिंग टीमें पहुंचीं और मवेशियों को एक्सप्रेस वे से हटाया।

लगातार कराई जा रही मरम्मत, हो रही निगरानी
आगरा एक्सप्रेस-वे के यातायात सुरक्षा अधिकारी विराज कुमार ने बताया कि मवेशी कंटीले तार की बाड़ तोड़कर एक्सप्रेस-वे पर चले आते हैं। बाड़ की मरम्मत और निगरानी का काम लगातार जारी है। बताया कि पेट्रोलिंग टीमें दिन रात नजर रख रही हैं। जैसे ही कोई खतरा नजर आता है उसे तत्काल दूर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें