फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में सरसों, अरहर और आम के बौर गिरे

Mon, 07 Mar 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव
विज्ञापन
हल्की बारिश व तेज हवाओं से खेत में गिरी गेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव। तेज हवाओं के साथ हल्के ओले व हल्की बारिश कहीं राहत तो कहीं आफत लेकर आई। शनिवार देर रात हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिन किसानों ने गेहूं की फसल में एक-दो दिन पहले पानी लगाया था उनकी फसल खेतों में ही गिर गई। वहीं, इससे सरसों व अरहर फसल के साथ  आम के बौर गिर गए है।
विज्ञापन


शनिवार शाम से ही मौसम में बदलाव साफ नजर आने लगा था। हल्की हवाएं चल रही थीं। देर शाम आसमान में बादल छाने लगे थे। देर रात लगभग 12 बजे अचानक तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं।

कुछ देर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कई क्षेत्रों में ओले भी गिरे। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू होने से कई खेतों में खड़ी गेहूं की फसल गिर गई।
विज्ञापन


जानकारों की मानें तो गेहूं की फसल उन खेतों में ही गिरी है जहां एक-दो दिन पहले ही पानी लगा था। वहीं, यह बारिश उन किसानों के चेहरे पर खुशी लेकर आई जिन्होंने अभी तक गेहूं में पानी नहीं लगाया था।

बारिश और तेज हवाओं ने खेत में पकी खड़ी सरसों व अरहर को नुकसान पहुंचाया है। वहीं, तेज हवा चलने से आम के पेड़ पर लगे काफी बौर गिर गए। 

जिला कृषि अधिकारी यतींद्र सिंह ने बताया कि इस बारिश व तेज हवाओं से गेहूं की फसल को ज्यादा नुकसान होने की संभावना नहीं है। हां, सरसों व अरहर को कुछ नुकसान हो सकता है।

कुछ को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश गेहूं किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद ही साबित होगी। उन्होंने कहा कि अगर फिर झमाझम बारिश होती है तो आलू की फसल को तगड़ा नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें