फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: साइबर ठगी का शिकार दो पीड़ितों के खाते में वापस कराए 14061 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उन्नाव। साइबर ठगी का शिकार हुए दो पीड़ितों के खाते में 14061 रुपये साइबर सेल ने वापस कराए। साथ ही खातों का विवरण संबंधित थानों को भेजा है।

आसीवन थानाक्षेत्र के कुरसठ निवासी खुर्शीद खान ने 25 जुलाई को साइबर क्राइम सेल में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआई पर रिक्वेस्ट भेजकर 10061 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। साइबर सेल ने कार्रवाई शुरू की और संबंधित बैंक/वालेट खातों को फ्रीज कराते हुए 10061 रुपये आवेदक के खाते में वापस कराए।
विज्ञापन

दूसरी घटना में शुक्लागंज निवासी आस्था शर्मा ने 21 अगस्त को साइबर सेल में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि ऑनलाइन कोई प्रोडक्ट ऑर्डर न करने पर भी आवेदिका के नाम व पते पर ऑर्डर आया। जिसे कैंसिल कराने के लिए डिलीवरी वाले ने मोबाइल नंबर दिया। उस पर रिमोट एप डाउनलोड कराकर स्क्रीन शेयर करके 11,446 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध खातों को फ्रीज कराते हुए 4000 रुपये आवेदिका के खाते में लौटाए। इसके साथ ही संबंधित पुलिस थानों को ब्योरा भेजा गया। इसमें साइबर सेल प्रभारी राजबहादुर, विनय कुमार यादव, हेड कांस्टेबल तरूण सिंह, कांस्टेबल शुभम तोमर और शमसुद्दीन का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें